कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के साथ 28 अक्टूबर को बरेली पहुंचेगी प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को बरेली आएंगी। प्रतिज्ञा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, आचार्य प्रमोद कृष्ण और पीएल पुनिया समेत कई नेता शामिल रहेंगे। प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत की तैयारियों के लिए यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव मंगलवार …

बरेली, अमृत विचार। प्रतिज्ञा यात्रा लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा 28 अक्टूबर को बरेली आएंगी। प्रतिज्ञा यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, आचार्य प्रमोद कृष्ण और पीएल पुनिया समेत कई नेता शामिल रहेंगे। प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत की तैयारियों के लिए यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव मंगलवार को बरेली पहुंचे।

शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को 28 अक्टूबर को बरेली आ रही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के स्वागत को लेकर चर्चा हुई और जिम्मेदारियां तय की गईं। प्रदेश यूथ कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा की प्रियंका गांधी की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा से जनता को बहुत उम्मीदें हैं। 40 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी संगठन के साथ साथ टिकटों में रहेगी और फिर सत्ता आने पर सत्ता में रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। इस मौके पर प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस जुनैद हुसैन एडवोकेट, जिला महासचिव वसीम अकरम , अमित कश्यप, डा. दत्त राम गंगवार , इरशाद मंसूरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार