पीलीभीत: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के खाते से शख्स ने उड़ाए 10.19 लाख, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
पीलीभीत, अमृत विचार। खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक शख्स ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के दो बैंक खातों से 10.19 लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल को भी लगाया गया है। हालांकि अभी तक …
पीलीभीत, अमृत विचार। खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक शख्स ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के दो बैंक खातों से 10.19 लाख रुपए उड़ा लिए। इस मामले में एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। साइबर सेल को भी लगाया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस कोई खास क्लू नहीं जुटा सकी है। पीड़ित परिवार भी पूरी तरह से कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी मान सिंह ने एक सप्ताह पूर्व एसपी से शिकायत की थी। उसमें बताया था कि 18 अक्टूबर को जालसाज ने उनके मोबाइल पर कॉल की थी। खुद को बैंक अफसर बताते हुए पेंशन बंद होने की जानकारी दी और खातों से जुड़ी डिटेल प्राप्त कर ली।
एक ओटीपी नंबर भी पूछ लिया था। उसके बाद नेट बैंकिंग के जरिए ठगी करते हुए दो बैंक खातों से 1019998 (दस लाख उन्नीस हजार नौ सौ अठानवे) रुपए उड़ा लिए थे। इसकी भनक लगने पर पीड़ित के होश उड़ गए थे।बाद में बैंक जाकर इससे जुड़ी डिटेल निकलवाई थी। इस मामले में एसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई हो सकी। जहानाबाद थाने में पीड़ित की ओर से अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
जालसाज तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया है। मगर, अभी कुछ खास प्रगति नहीं हो सकी है। उधर, पीड़ित परिवार भी बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पे जाने से परेशान है। जल्द घटना का खुलासा करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन करा रहे हैं। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
यह भी पढ़े-
पीलीभीत: लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
