संभल : पुजारी ने पेड़ में फंदा बना लटककर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। पारिवारिक समस्या से परेशान एक पुजारी ने मंदिर परिसर में शनिवार की देर रात आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह मंदिर के पास में रहने वाले शख्स ने पुजारी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उस व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो पुजारी को पेड़ से लटका पाया। …

संभल/असमोली, अमृत विचार। पारिवारिक समस्या से परेशान एक पुजारी ने मंदिर परिसर में शनिवार की देर रात आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह मंदिर के पास में रहने वाले शख्स ने पुजारी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उस व्यक्ति ने अंदर जाकर देखा तो पुजारी को पेड़ से लटका पाया।

इसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव संघन मछरिया निवासी 55 वर्षीय रोहताश तीन महीने पहले पास के गांव नंदपुर बीटा स्थित माता के मंदिर में पूजा करने के लिए रहने लगे थे। पुजारी दो-तीन दिनों से परेशान थे और शनिवार देर रात मंदिर परिसर में खड़े पेड़ में रस्सी में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह मंदिर के पास में रहने वाले अमर सिंह वाल्मीकि ने पुजारी को पेड़ से झूलता पाया।

पुजारी के बेटे पवन ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रार्थी का कहना है कि मेरे पिता परिवार की समस्या को लेकर परेशान थे। उन्होंने आत्महत्या की है। ग्रामीणों और पुलिस ने पुजारी के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है।

सुसाइड नोट मिला
पुजारी ने अपनी आत्महत्या करने से पहले लिखा एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें लिखा हुआ है कि सेवा में असमोली थाना मेरा कहना है कि मैं बाबा रोहताश भगवान की शरण में जा रहा हूं। किसी का कोई दोष नहीं है। गांव के सभी लोगों ने सेवा की। सभी भक्तों को हाथ जोड़कर मेरा राम-राम। माता को भेंट में खुद ही चढ़ा रहा हूं।

गृह कलेश में फंदे से झूला व्यक्ति
असमोली। एंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने गृह कलेश के चलते शनिवार देर रात में घर के कमरे में छत के कुंडा में जान दे दी। परिजनों ने युवक को देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांव एंचोड़ा कम्बोह निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति का परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

व्यक्ति और परिवार के लोगों में आएदिन कहासुनी होती थी। इससे परेशान व्यक्ति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह में व्यक्ति सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने आवाज दी, लेकिन व्यक्ति की तरफ से आवाज नहीं आई। परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो व्यक्ति फंदे पर लटका दिखा। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को उतारा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।

संबंधित समाचार