बरेली: बाकरगंज के 500 से अधिक मकान पानी से घिरे, दहशत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के कालागढ़ डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसकी वजह से रामगंगा के पानी ने आसपास के गांवों को चपेट में ले लिया है। नगर निगम सीमा के बाकरगंज के 500 से अधिक मकानों को भी पानी …

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के कालागढ़ डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इसकी वजह से रामगंगा के पानी ने आसपास के गांवों को चपेट में ले लिया है। नगर निगम सीमा के बाकरगंज के 500 से अधिक मकानों को भी पानी ने घेर लिया है।

गुरुवार की देर रात से इस क्षेत्र में पानी पहुंचना शुरू हुआ। पानी काफी तेज रफ्तार से बाकरगंज क्षेत्र में घुस रहा है। बड़ी संख्या में लोग घरों में कैद हो गए। दिनभर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल रहा।

बाकरगंज में कूड़े वाला पहाड़ से नीचे की ओर जितने भी मकान बने हैं। सभी को पानी ने घेर लिया है। देर रात भी पानी बढ़ रहा था। बाढ़ खंड के अनुसार शुक्रवार को रामगंगा नदी का जलस्तर 161.710 मीटर रिकार्ड किया गया। पानी चढ़ाव पर है।

संबंधित समाचार