विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आजमगढ़ में दीदारगंज सीट से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार शाम 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कई दिनों से उनका इलाज शहर के चंदन अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, …

लखनऊ। उप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आजमगढ़ में दीदारगंज सीट से बसपा विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार शाम 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कई दिनों से उनका इलाज शहर के चंदन अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने गहरा शोक जताया।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!। दिवंगत नेता वर्ष 2007 से 2012 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। मुलायम, माया और कल्याण सिंह सरकार में वे कैबिनेट मंत्री भी रहे।

संबंधित समाचार