बरेली: किसानों को आय दोगुनी, समृद्धशाली बनने की दी जानकारी
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूं से आए नगर विकास शहरी राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किसानों को आय दोगुनी करने व समृद्धशाली बनने की योजनाओं की जानकारी …
बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बदायूं से आए नगर विकास शहरी राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने किसानों को आय दोगुनी करने व समृद्धशाली बनने की योजनाओं की जानकारी दी।
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे किसानों को कई तरह से फायदे हो रहे हैं। विपक्षी दल सपा हो बसपा या फिर कांग्रेस, इनके पास कोई योजना व कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता का ध्यान हटाना चाह रही हैं। यूपी का किसान विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आएगा। किसानों की जमीन हड़पने वाली कांग्रेस लखीमपुर खीरी कांड पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।
भाजपा किसान चौपाल के जरिए किसानों को कृषि कानूनों से मिलने वाले लाभों से अवगत करा रही है। कार्यक्रम में पीलीभीत के प्रभारी पूरन लाल लोधी, मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, कन्हैया लाल, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश, विशाल श्रीवास्तव, अंकित भाटिया, ललित मल्होत्रा, निर्भय तिवारी, मोनू मिश्रा, मुकुल गुप्ता, मोनू गुप्ता, अर्जुन यादव, निखिल राजपूत और मीडिया प्रभारी सुरजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
