बरेली: डेरी संचालक की हत्या मामले में फरार दोनों आरोपी भी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होटल से खाना लेकर आ रहे डेयरी संचालक आदिल गद्दी को सरेआम गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य नामजद दो आरोपियों को शुक्रवार को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 1 अक्टूबर की शाम किला क्षेत्र के जसौली का रहने वाला आदिल गद्दी अपने …

बरेली, अमृत विचार। होटल से खाना लेकर आ रहे डेयरी संचालक आदिल गद्दी को सरेआम गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य नामजद दो आरोपियों को शुक्रवार को किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 1 अक्टूबर की शाम किला क्षेत्र के जसौली का रहने वाला आदिल गद्दी अपने दोस्त नदीम गाजी के साथ इलाके के ही एक होटल पर खाना लेने गया था।

वहां से वापस आते समय रास्ते में अंजुम, अनम, सलीम, फरीदी, एनुल ने आदिल गद्दी की मोटरसाइकिल रोकते हुए गाली गलौज शुरू कर दी थी। जिसके बाद अंजुम ने आदिल के सीने पर तमंचा रखकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के 2 दिन बाद ही किला पुलिस ने आरोपी अंजुम व सलीम को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने आदिल गद्दी और नदीम के साथ मारपीट करने व आदिल की हत्या करने की बात को स्वीकार किया था।

साथ ही अंजुम द्वारा गोली मारने की बात कही थी। जिसके बाद से ही पुलिस बाकी के आरोपियों की तलाश में थी। इसके बाद 8 अक्टूबर की शाम पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अंजुम को भी गिरफ्तार कर लिया था और अगले दिन उन्हें जेल भेजा गया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को किला पुलिस ने फरार चल रहे हत्यारोपी एनुल और फरीदी को भी गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार