बरेली: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध

बरेली: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध

बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाग में श्री रानी महालक्ष्मी बाई समिति द्वारा आयोजित रामलीला में गुरूवार को अहिरावण वध, मेघनाद वध, सुलोचना सती आदि लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें कुभंकर्ण की मृत्य़ु के बाद मेघनाद युद्ध करने के लिए आता है। मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध होने बाद बाद लक्ष्मण उसका वध कर …

बरेली, अमृत विचार। बड़ा बाग में श्री रानी महालक्ष्मी बाई समिति द्वारा आयोजित रामलीला में गुरूवार को अहिरावण वध, मेघनाद वध, सुलोचना सती आदि लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें कुभंकर्ण की मृत्य़ु के बाद मेघनाद युद्ध करने के लिए आता है। मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध होने बाद बाद लक्ष्मण उसका वध कर देते हैं। उसके बाद सुलोचना रामादल से अपने पति का सिर लेकर सती हो जाती हैं। उसके बाद रावण अहिरावण को भेजते हैं। अहिरावण राम लक्ष्मण का बंदी बनाकर पाताल लोक ले जाता है। हनुमान पाताल लोक जाकर अहिरावण को मारकर राम लक्ष्मण को उसकी कैद से मुक्त कराते हैं।

आज रात फूंका जाएगा रावण का पुतला
समिति की ओर से गुरूवार को एक आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें बताया गया कि रावण, कुभंकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन रात 8 बजे किया जाएगा। शनिवार को राम भरत मिलाप का कार्यक्रम रानी फाटक पर होगा। राजतिलक का आयोजन ब्रह्मदेव मंदिर चौधरी मोहल्ला में होगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामगोपाल यादव, प्रभुनारायण तिवारी, ब्रजेश पाठक, रजनीश बाजपेई, बंटू पाठक, अभिषेक मिश्रा, आदित्य मिश्रा और हरीश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

विभीषण का वेष धारण कर राम लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया अहिरावण
श्री रामलीला सभा सुभाष नगर में मेघनाथ वध, सती सुलोचना ,अहिरावण वध लीला का मंचन हुआ। जिसमें लक्ष्मण और मेघनाथ में घोर युद्ध होता है। जिसमें लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं। उसके बाद अहिरावण राम और लक्ष्मण को विभीषण का वेष बना के चुरा कर ले जाता है। हनुमान अहिरावण का वध करके राम और लक्ष्मण को उसके चंगुल मुक्त कराते हैं। मंचन के दौरान मंत्री आलोक तायल, राजकुमार तिवारी, अखिलेश सिंह, अमित भारद्वाज, अजय शर्मा, अशोक शर्मा, जगदीश सक्सेना, उदयवीर सिंह, अमूल श्रीवास्तव, प्रवीण शर्मा, प्रदीप अग्रवाल और मिलन सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।