पीलीभीत: अब सूरजपुर के खेतों में जली पराली, जिम्मेदार अनजान
अमरिया (पीलीभीत), अमृत विचार। अभी एक दिन पहले ही पराली जलाए जाने पर अमिरया क्षेत्र के एक वीडीओ का निलंबन और अन्य तमाम कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई थी। मगर, प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं पड़ा।दूसरे दिन ही सूरजपुर गांव के कई खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जला दी …
अमरिया (पीलीभीत), अमृत विचार। अभी एक दिन पहले ही पराली जलाए जाने पर अमिरया क्षेत्र के एक वीडीओ का निलंबन और अन्य तमाम कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई थी। मगर, प्रशासन की सख्ती का कोई असर नहीं पड़ा।दूसरे दिन ही सूरजपुर गांव के कई खेतों में धान की कटाई के बाद पराली जला दी गई। इसकी सूचना मिलने पर लेखपाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पड़ताल शुरू कर दी है। पराली जलाने वाले किसानों की सूची बनाई जा रही है। वहीं, घटना को लेकर खुद पर कार्रवाई का डर भी जिम्मेदारों को सता रहा है।
पराली जलाने पर प्रतिबंध है। शासन-प्रशासन के साथ ही न्यायालय ने भी इस दिशा में सख्त दिशानिर्देश दे रखे हैं।मगर, हर साल धान की फसल कटाई के बाद घटनाएं सामने आती है। एक दिन पहले अमरिया के गांव बौरख में पराली जलाने का मामला सामने आया था।उसमें लापरवाही मिलने पर वीडीओ को निलंबित कर दिया था। दूसरे ही दिन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर ग्राम पंचायत में कई खेतों में किसानों ने धान की कटाई के बाद पराली जला दी।खास बात रही कि इसकी जानकारी काफी देर तक निगरानी में लगाए गए कर्मचारियों को नहीं थी।
एक ग्रामीण से दोपहर बाद सूचना मिली तो खलबली मच गई। आनन-फानन में हल्का लेखपाल टीम के साथ गांव पहुंच गए।वहां पराली खेतों पर जल रही थी। बताते हैं कि एक नहीं कई खेतों में पराली जली है। ऐसे में अब एक तरफ पराली जलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं, खुद पर भी कार्रवाई का डर कर्मचारियों को सता रहा है। लेखपाल ने बताया कि टीम के साथ गांव में आए हैं।जिन खेतों में पराली जलाई गई है।उनके बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं। मामले में आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
