मुरादाबाद: सूने केंद्र देख रहे किसान की राह, अभी तक एक किसान ने बेचा है धान
मुरादाबाद। जिले में गुरुवार को धान खरीद के लिए किसानों के इंतजार में केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मी बैठे रहे। आज एक भी किसान धान बेचने नहीं आया। अभी तक जिले में पांच अक्टूबर को एक किसान ने ही धान बेचा है। जिले में धान खरीद के लिए 31 केंद्र बने हैं। इन पर एक …
मुरादाबाद। जिले में गुरुवार को धान खरीद के लिए किसानों के इंतजार में केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मी बैठे रहे। आज एक भी किसान धान बेचने नहीं आया। अभी तक जिले में पांच अक्टूबर को एक किसान ने ही धान बेचा है।
जिले में धान खरीद के लिए 31 केंद्र बने हैं। इन पर एक अक्टूबर से धान खरीद के लिए तैयारी के साथ केंद्र प्रभारी और अन्य कर्मचारी बैठ रहे हैं। लेकिन पहले दिन एक भी अन्नदाता ने दर्शन नहीं दिया था। पांच अक्टूबर को जिले में पहले किसान सिकंदरपुर के किसान छोटे लाल के धान की खरीद हुई थी। उनका केंद्र पर माला पहनाकर कर स्वागत किया गया था।
गुरुवार को नवीन मंडी स्थल मझोला के खाद्य विभाग के केंद्र नंबर एक पर केंद्र प्रभारी अजय कुमार जैन बैठे रहे। उन्होंने बताया कि अभी तक एक भी किसान ने इस केंद्र पर दर्शन नहीं दिया है। केंद्र नंबर दो पर ही पांच अक्टूबर को खरीद हुई थी।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद: जिला अस्पताल पहुंचे पंचायती राज मंत्री, पूछा मरीजों का हाल
