पीलीभीत: लखीमपुर की घटना के विरोध में पूरनपुर में किसानों ने किया चक्का जाम
पूरनपुर, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर संयुक्त मोर्चा किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर के चौराहों पर चक्का चाम कर दिया।भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।जाम की सूचना लगते ही शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्होंने काफी मनाने का प्रयास किया। …
पूरनपुर, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर संयुक्त मोर्चा किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पूरनपुर के चौराहों पर चक्का चाम कर दिया।भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।जाम की सूचना लगते ही शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्होंने काफी मनाने का प्रयास किया। लेकिन किसान नहीं माने इस दौरान लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा।
कृषि कानून को लेकर किसान संगठन जगह जगह अपनी मांगों को लेकर सरकार का विरोध कर रहे हैं।रविवार को लखीमपुर खीरी तिकुनिया चौराहे पर हुए बवाल में कई किसान शहीद हो गए। जैसे ही उनको जानकारी लगी तो पूरनपुर तहसील क्षेत्र से कई संगठनों के बड़ी संख्या में किसानों ने पूरनपुर आसाम हाईवे के घुंघचाई चौराहा, सिरसा,कढेरचौरा, गढवाखेडा सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर चक्का जाम कर धरने पर बैठ गए।
किसानों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।चक्का जाम की सूचना मिलते ही शासनिक प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले को बिगड़ता देख जिले से अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया। इस दौरान लखीमपुर में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी कोतवाली में ही बैठकर ही कैंप करते रहे।चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह,कोतवाल रामसेवक रघुवंशी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने,देर शाम तक किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहा।
कई गुरुद्वारों पर पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई।पूरनपुर खुटार हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देर शाम तक किसान धरना प्रदर्शन करते रहे। भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए किसानों ने जनप्रतिनिधियों की लगी होडिंग को फाड दिये।यह मामला पुलिस की मौजूदगी में हुआ लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। किसानों के विरोध प्रदर्शन के आगे पुलिस बेबस नजर आई हैं। घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।पुलिस किसानों के सामने बेबस नजर आई।
