अमरोहा: विधायक के नेतृत्व में निकाली गई भाजपाइयों द्वारा तिरंगा बाइक यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर में दो अक्टूबर के उपलक्ष में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हसनपुर विधानसभा में भाजपाइयों द्वारा विधायक के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। तिरंगा बाइक यात्रा हसनपुर से प्रारंभ होकर रहरा तक गई। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 2 अक्टूबर के अवसर पर भाजपा …

हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर में दो अक्टूबर के उपलक्ष में पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हसनपुर विधानसभा में भाजपाइयों द्वारा विधायक के नेतृत्व में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। तिरंगा बाइक यात्रा हसनपुर से प्रारंभ होकर रहरा तक गई।

भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 2 अक्टूबर के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। शनिवार को हसनपुर ब्लॉक चौराहे पर तिरंगा बाइक यात्रा को तिरंगा दिखाकर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा रवाना किया गया। ब्लॉक चौराहे से लेकर रहरा अड्डे तक विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा तिरंगा यात्रा में आगे-आगे पैदल चलकर कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। यह तिरंगा यात्रा रहरा तक जाएगी।

तिरंगा बाइक यात्रा का नगर के बाजार में कई जगह भव्य स्वागत हुआ तथा पुष्पों की वर्षा व्यापारियों द्वारा की गई।  यात्रा में भारी जन सैलाब की उपस्थिति के माध्यम से विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी द्वारा अपने विरोधियों को एक बार फिर जवाब दिया गया है।

विधायक द्वारा बताया गया कि दो अक्टूबर के दिन हमारे दो महान पुरुष महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती होती है इसलिए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर हसनपुर विधानसभा में तिरंगा बाइक यात्रा का आयोजन किया गया है।

यात्रा में भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक,जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, सुरभित गुप्ता, अजय पाल, देवेंद्र खड़गवंशी,पुरुष अग्रवाल,पवन राज,पंकज भटनागर,मोहित अग्रवाल,राजपाल भड़ाना,रिंकू गुर्जर, संजय शर्मा, विक्रम महंत, मोहित शर्मा, लवकेश महंत सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

मुरादाबाद: बकाया राशि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने गांधी आश्रम पर दिया धरना

संबंधित समाचार