महज 14 साल की उम्र में मृगेंद्र राज ने किया बड़ा कारनामा, लिख डाली 250 से भी ज्यादा किताबें

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सब कुछ जान लेने की जिज्ञासा के चलते महज 14 साल की उम्र में आते-आते मृगेंद्र राज ने लगभग 250 पुस्तकों की रचना कर डाली, जो प्रकाशित हो चुकी हैं। अपनी इसी लगन के बदौलत इस बच्चे ने अब तक सात विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। अब तक इसने देश की …

अयोध्या। सब कुछ जान लेने की जिज्ञासा के चलते महज 14 साल की उम्र में आते-आते मृगेंद्र राज ने लगभग 250 पुस्तकों की रचना कर डाली, जो प्रकाशित हो चुकी हैं। अपनी इसी लगन के बदौलत इस बच्चे ने अब तक सात विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। अब तक इसने देश की 50 नदियों, रामायण के 51 पात्रों और 45 पुस्तकें देश के महान क्रांतिकारियों पर लिख डाली है। कसक ये है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीन साल पहले खुद की लिखी बायोग्राफी यह उन्हें भेंट नहीं कर पा रहा है। मृगेंद्र ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिनाम 104 लोगों की बायोग्राफी भी लिख डाली है।

जिस उम्र में बच्चे खिलौनों के साथ खेलते हैं उसी उम्र में मृगेंद्र ज्ञान की लीला में रम गया और कलम से मोहब्बत कर ली। 12 मई 2007 को जन्मे मृगेंद्र के पिता राजेश पांडेय गन्ना विभाग में कार्यरत हैं और माता प्रोफेसर हैं। जिंगल बेल में कक्षा 9 के छात्र मृगेंद्र बचपन से ही किताबों से प्रेम करने लगे थे। उसकी काबलियत का हर कोई दीवाना है। 2012 में मृगेंद्र ने एक न्यूज चैनल में “जीनियस का टेस्ट लाइव शो” में भाग लिया था। उस शो में हरियाणा का कौटिल्य भी शामिल था। बता दें मृगेंद्र ने देश की 50 नदियों पर भी 50 पुस्तकें लिखी हैं।

 उपलब्धियां

  • 2013 में काव्य संग्रह उद्भव के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दिया यंगेस्ट पोएट का खिताब।
  • 2016 में विविध विषयों की पुस्तक के लिए यंगेस्ट मल्टी डाइमेंशनल राइटर ऑफ द वर्ल्ड का अवार्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से मिला।
  • 2017 में यंगेस्ट प्रोलॉफिक राइटर का खिताब इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिला।
  • 2018 में 53 व्यक्तियों की बायोग्राफी के लिए यंगेस्ट टू आथर मोस्ट बायोग्राफी ऑफ द वर्ल्ड का खिताब गोल्डन बुक की तरफ से मिला।
  • 2019 में रामायण के विविध पात्रो पर 51 पुस्तकें लिखने के लिए यंगेस्ट टू आथर मोस्ट कैरेक्टर ऑफ रिलिजियस का खिताब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से मिला।
  • 2020 में 40 महिला क्रांतिकारियों पर अलग-अलग पुस्तकें लिखने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से यंगेस्ट ऑथर ऑन फीमेल फ्रीडम फाइटर का अवार्ड मिला।
  • 2021 में 104 बायोग्राफी ऑनलाइन पोर्टल पर लिखने के बाद गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

मोदी, योगी, सलमान खान से लेकर रतन टाटा तक की लिख चुके हैं बायोग्राफी

मृगेंद्र राज ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अभिनेता सलमान खान, सोनू सूद, प्रकाश झा, ऐश्वर्या राय, बिजनेसमैन रतन टाटा व बीके बिड़ला समेत तमाम नामी 104 लोगों की बायोग्राफी लिख चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न मिल पाने की कसक

अवध विश्वविद्यालय के पास स्थित एक कॉलोनी निवासी पिता राजेश पांडेय बताते हैं कि मृगेंद्र की पढ़ाई-लिखाई और रचनाओं के प्रकाशन में प्रतिवर्ष लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। मृगेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोग्राफी तीन साल पहले लिखी है। उसके मन में यही कसक है कि वह आजतक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें उनकी बायोग्राफी नहीं दे पाया।

राजेश बताते हैं कि सरकार बनने के बाद से न जाने कितनी बार योगी आदित्यनाथ जी रामनगरी आ चुके हैं, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार सांसद लल्लू सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के घर का भी दरवाजा खटखटाया पर सिर्फ मुलाकात का आश्वासन देकर ही टाल देते हैं।

संबंधित समाचार