कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद आज, अलर्ट पर पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार (27 सितंबर) को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस,आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने दस घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।  संयुक्त किसान मोर्चा, जिसमें तकरीबन 40 किसान संगठन शामिल हैं, रविवार को …

काशीपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने सोमवार (27 सितंबर) को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस,आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने दस घंटे के लिए बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।  संयुक्त किसान मोर्चा, जिसमें तकरीबन 40 किसान संगठन शामिल हैं, रविवार को भारत बंद को लेकर एक बयान भी जारी किया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने दिया समर्थन, कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ

सोमवार को किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने समर्थन दिया है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि हालांकि सोमवार को नगर में साप्ताहिक बंदी का दिन होता है उसके बावजूद भी किसानों द्वारा प्रस्तावित भारत बंद में सभी व्यापारी पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। कहा कि इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के बंद को समर्थन दिया है। आप नेता नंदलाल ने कहा है कि पूरे देश का किसान परेशान है। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भारत बंद के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी उतरेगी। भाजपा की दमनकारी नीतियां अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही एक अक्टूबर से कच्चे आढ़ती की धान खरीद शुरू करने की मांग की। वहीं किसानों ने समझौता (2018) के अनुसार नमी के आधार पर वजन कटौती के बाद किसान को उसके धान का मूल्य एमएसपी के अनुसार ही दिए जाने की मांग भी की। सभा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और प्रांतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने भी पहुंचकर किसानों के 27 सितंबर के बंद का समर्थन किया। वहां सतपाल सिंह ठुकराल, साहब सिंह शेखो, सुक्खा सिंह, अमीर सिंह, गुरजीत सिंह चीमा, इकबाल सिंह, अमनदीप सिंह, मलूक सिंह, संतोख सिंह, जसवीर सिंह, जसवीर सिंह, विक्रम सिंह गोराया, गुरवीर सिंह, सुखविन्दर बठला, रणजीत सिंह, कामरेड जंगीर सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार