बरेली: जनता के बीच जाने को साइबर एक्सपर्ट तैयार कर रही भाजपा
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा साइबर एक्सपर्ट तैयार कर रही है। ताकि साइबर एक्सपर्ट हर तरह से लोगों को भाजपा के पक्ष में खींचने के लिए मददगार साबित हों। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की आईटी व सोशल मीडिया विभाग की बरेली कमिश्नरी की कार्यशाला लखनऊ रोड …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में ज्यादा सीटें जीतने के लिए भाजपा साइबर एक्सपर्ट तैयार कर रही है। ताकि साइबर एक्सपर्ट हर तरह से लोगों को भाजपा के पक्ष में खींचने के लिए मददगार साबित हों। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की आईटी व सोशल मीडिया विभाग की बरेली कमिश्नरी की कार्यशाला लखनऊ रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया।
उन्हें बताया कि किस प्रकार 2022 के चुनाव में 350 सीटों को जीतना है। आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी कार्यकर्ता जन-जन तक मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। उन्हें जनता के बीच जाकर लाभार्थियों से संवाद करने के टिप्स भी बताए गए।
वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रचारित प्रसारित करने की भी जानकारी दी गयी। कार्यकर्ता भाजपा का स्तंभ है। जिला, विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गयी।
कार्यशाला में प्रदेश के आईटी संयोजक कामेश्वर मिश्रा, प्रदेश के सह संयोजक सोशल मीडिया विभाग हर्ष चतुर्वेदी, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष कुलमोहन अरोड़ा, क्षेत्रीय संयोजक आईटी गौरव राजावत, जितेंद्र सविता, कृष्णवीर सिंह, क्षेत्रीय सह संयोजक आईटी अमित वर्मा, राघव अग्रवाल, कृष्णवीर, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सक्सेना के साथ बरेली कमिश्नरी के सभी आईटी व सोशल मीडिया विभाग के संयोजक व सहसंयोजक आदि उपस्थित रहे।
