बरेली: भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को पहुंचा रही फायदा
फरीदपुर, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिशन 2022 को मजबूती देने के लिए कांग्रेस संगठन अभियान के तहत विधानसभा के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक …
फरीदपुर, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मिशन 2022 को मजबूती देने के लिए कांग्रेस संगठन अभियान के तहत विधानसभा के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कांग्रेस पार्टी ने जो भी वादे किए, वह सब पूरे किए। यही कारण है कि लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही।
उसने बैंकों के राष्ट्रीयकरण से लेकर मनरेगा जैसी योजना चलाकर लोगों को रोजगार दिया। किसानों का कर्जा माफ किया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, पंचायती राज व्यवस्था लागू की। साथ ही अनेक योजनाएं परियोजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ पहुंचाया लेकिन आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाएगी।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बरेली जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि आज महंगाई के कारण गरीबों और मध्यवर्गीय लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। हर वर्ग परेशान है। डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि से महिलाओं का बजट बिगड़ गया है। डीजल पेट्रोल की कीमत में वृद्धि के कारण माल भाड़ा बढ़ गया, जिससे जरूरी रोजमर्रा की चीजें सब्जी, दाल, आटा आदि के दामों में बढ़ोतरी हो गई। अब लोग सिर्फ आगामी विधानसभा चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित सोहन लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, सुनील मनचंदा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, निवेदिता सागर, रामस्नेही सागर, डा. मंगल बाबू, सरदार आदित्य सिंह, साहिब सिंह, मंजूर अहमद, रोआफ अहमद, तनवीर अहमद, नरेंद्र कुमार, फतेह दिन, डा. उस्मान, पप्पू सिंह, राजेश सैनी, रजी अहमद, राम दुलारे, श्यामाचरण, फिरोज सहित बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र से आए लोग और कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक जिला उपाध्यक्ष ताराचंद चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जितेंद्र गौड़ और संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया।
