गुणों का खजाना है आलूबुखारा, इसे खाने से शरीर को पहुंचते हैं ये 8 फायदे
आलूबुखारा आमतौर पर गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला फल है। यह दिखने में एक रंगीन, सुंदर, और स्वादिष्ट फल है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है जैसे आंखों का सूखापन, डायबिटीज, मोटापा व कैंसर आदि। आलूबुखारा एक बहुत ही स्वादिष्ट …
आलूबुखारा आमतौर पर गर्मी के मौसम में खाया जाने वाला फल है। यह दिखने में एक रंगीन, सुंदर, और स्वादिष्ट फल है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है जैसे आंखों का सूखापन, डायबिटीज, मोटापा व कैंसर आदि।
आलूबुखारा एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इससे हमारे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याओं का अंत होता है। यह हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है तथा हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को अच्छा बनाता है। आलूबुखारा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, पोटेशियम, कॉपर और मैग्नीज आदि तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आलूबुखारा गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला फल है। यह हमारे शरीर को आंतरिक रूप से ठंडा रखता है। यह हमारी त्वचा के लिए लाभदायक है और हमारे नर्वस सिस्टम को भी अच्छा बनाए रखने में सहयोग करता है।
पूरी दुनिया में आलूबुखारा की दो हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खत्म हो जाती है और शरीर में आयरन की मात्रा भी बढ़ जाती है।
आइए जानते हैं आलूबुखारा से होने वाले 8 फ़ायदे
वजन कम होना
आलूबुखारा के सेवन से हमारे शरीर का वजन नियंत्रित रहता है। इसमें हमारे शरीर में फैट की मात्रा बहुत कम हो जाती है। यदि आपको ज्यादा भूख लगती है तो आलूबुखारा के सेवन से इस समस्या को भी समाप्त किया जा सकता है।
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना
आलूबुखारा में विटामिन C तत्व पाया जाता है। जिससे हमारे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। आलूबुखारा के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
बालों के लिए भी है फायदेमंद
आलूबुखारा एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से बालों को भी सुंदर बनाया जा सकता है। यह बालों से संबंधित किसी भी समस्या से राहत दिलाने में सक्षम है।
दिल को रखता है दुरुस्त
आलूबुखारा के अंदर विटामिन K तथा ओमेगा 3 पाया जाता है, जो कि हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। इसके सेवन से रक्त नहीं जमता है और ब्लड प्रेशर भी ठीक बना रहता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा लगभग समाप्त हो जाता है।
आंखों के लिए भी है लाभकारी
आलूबुखारा में विटामिन A तथा बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह विटामिन A की सहायता से हमारी आंखों को स्वस्थ बनाता है। इसके सेवन से हमारी आंखें हानिकारक यूवी किरणों से भी सुरक्षित रहती है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
आलूबुखारा के अंदर बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसी कारण यह हमारे शरीर को कई गंभीर रोगों से निजात दिलाता है। साथ ही शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने में सहायता प्रदान करता है।
गर्भवती महिलाओंं के लिए है लाभकारी
आलूबुखारा गर्भवती महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होता है। यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी लाभदायक होता है। गर्भावस्था में महिला तथा बच्चों को पेट संबंधी होने वाली समस्याओं से बचाने के लिए आलूबुखारा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
कैंसर से बचाव करता है
आलूबुखारा एक एंटी कैंसर एजेंट है, जो कैंसर और ट्यूमर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसमें कई अन्य तरह के पोषक तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर में कैंसर कोशिकाओं को एक्टिव होने से रोकते हैं। इसके सेवन से फेफड़े और मुंह का कैंसर भी नहीं होता है।
वैसे तो फलों के सेवन से शरीर को कभी कोई नुकसान नहीं होता है। आलूबुखारा एक ऐसा फल है जो हमारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ठीक करने के साथ-साथ गर्मियों के मौसम में भी हमारे शरीर को तरोताजा बनाए रखता है।
इसे भी पढ़ें….
Afrikaans
Albanian
Amharic
Arabic
Armenian
Azerbaijani
Basque
Belarusian
Bengali
Bosnian
Bulgarian
Catalan
Cebuano
Chichewa
Chinese (Simplified)
Chinese (Traditional)
Corsican
Croatian
Czech
Danish
Dutch
English
Esperanto
Estonian
Filipino
Finnish
French
Frisian
Galician
Georgian
German
Greek
Gujarati
Haitian Creole
Hausa
Hawaiian
Hebrew
Hindi
Hmong
Hungarian
Icelandic
Igbo
Indonesian
Irish
Italian
Japanese
Javanese
Kannada
Kazakh
Khmer
Korean
Kurdish (Kurmanji)
Kyrgyz
Lao
Latin
Latvian
Lithuanian
Luxembourgish
Macedonian
Malagasy
Malay
Malayalam
Maltese
Maori
Marathi
Mongolian
Myanmar (Burmese)
Nepali
Norwegian
Pashto
Persian
Polish
Portuguese
Punjabi
Romanian
Russian
Samoan
Scottish Gaelic
Serbian
Sesotho
Shona
Sindhi
Sinhala
Slovak
Slovenian
Somali
Spanish
Sundanese
Swahili
Swedish
Tajik
Tamil
Telugu
Thai
Turkish
Ukrainian
Urdu
Uzbek
Vietnamese
Welsh
Xhosa
Yiddish
Yoruba
Zulu
