रामपुर: कुछ ही देर की झमाझम बारिश से लोग हुए सराबोर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बुधवार की शाम को कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से लोग सराबोर हो गए। बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं। सुबह धूप खिली लेकिन, करीब 11 बजे तक आसमान में काली घटाएं …

रामपुर, अमृत विचार। बुधवार की शाम को कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश से लोग सराबोर हो गए। बच्चों ने बारिश में भीगकर खूब मस्ती की। बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के आसार जताए हैं।

सुबह धूप खिली लेकिन, करीब 11 बजे तक आसमान में काली घटाएं गईं। आसमान में पूरे दिन काली घटाएं उमड़ती-घुमड़ती रहीं। अपराह्न करीब 4:35 बजे करीब दस-पंद्रह मिनट के लिए हुई झमाझम बारिश से लोगों को खासी राहत मिली। इसके अलावा कुम्हला रही फसलों पर बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। किसान विनोद यादव ने बताया कि डीजल महंगा होने के कारण किसान बहुत मजबूरी को फसलों की सिंचाई डीजल पम्पिंग सेट से कर रहा है। बिजली नहीं मिलने के कारण नलकूप नहीं चल रहे हैं। जिसके कारण धान, गन्ना, ज्वार, बाजरा, उड़द की फसलें कुम्हलाने लगी थीं। बारिश होने के बाद फसलों को काफी लाभ मिला है।

हाल-ए-मौसम
अधिकतम तापमान- 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 31 डिग्री सेल्सियस
आद्रता- 85 प्रतिशत
वायु वेग- 9 किमी. प्रतिघंटा

बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ-साथ झारखंड और बिहार में तेज बारिश हो रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। डा. उदय प्रताप शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ

संबंधित समाचार