कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का 80 साल की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कर्नाटक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया। इस साल जुलाई में सुबह के वक्त योग करते हुए सिर में चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी। ऑस्कर …

कर्नाटक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरु स्थित अस्पताल में निधन हो गया। इस साल जुलाई में सुबह के वक्त योग करते हुए सिर में चोट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी।

ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैं। अभी भी वह राज्यसभा सांसद थे। उनकी गिनती राहुल गांधी और सोनिया गांधी के करीबियों में होती है। वह सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी ऑफ द ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन और एआईसीसी के महासचिव भी रहे हैं।

यह भी पढ़े-

सरदार इंदरजीत सिंह भाजपा में हुए शामिल, कहा- कांग्रेस ने कराई थी ज्ञानी जैल सिंह की हत्या

संबंधित समाचार