मुरादाबाद: नारी उत्थान केंद्र में पत्नी ने पति पर बरसाए थप्पड़
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को नारी उत्थान केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब समझौते के लिए हाय दंपति आपस में भिड़ गए। महिला ने अपने पति पर कपड़ों की बौछार कर दी। यह देख वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत किया। इसके बाद उनके माता-पिता को बुलाकर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार को नारी उत्थान केंद्र में उस समय हड़कंप मच गया जब समझौते के लिए हाय दंपति आपस में भिड़ गए। महिला ने अपने पति पर कपड़ों की बौछार कर दी। यह देख वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत किया। इसके बाद उनके माता-पिता को बुलाकर वार्ता कराई गई।
मझोला थाना क्षेत्र की ज्ञानी वाली बस्ती निवासी छत्रपाल का विवाह डबल फाटक निवासी हीरालाल की पुत्री पिंकी के साथ 8 साल पहले हुआ था। उनके दो बेटे भी हैं। हीरालाल ने अपने दामाद को दो लाख रुपए लगाकर मोहल्ले में ही परचून की दुकान खुलवा दी थी। पिंकी मैं पति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इस मामले की सुनवाई आज नारी उत्थान केंद्र में होनी थी।
उसके लिए दंपत्ति को बुलाया गया था। काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही किसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया। नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संदीपा चौधरी और काउंसलर रितु नारंग ने बताया की पिंकी ने अपने पति छत्रपाल पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। इस दौरान पति थरथर कांपता रहा।
शोर-शराबा सुनकर पर पहुंचे स्टाफ ने दंपत्ति को किसी तरह शांत किया। इसके बाद उनकी काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान दोनों के पिता भी मौजूद रहे। बाद में पिंकी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। मगर इसके बाद भी दंपति में समझौता नहीं हो सका। इसलिए फाइल बंद कर दी गई।
