प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची लखनऊ, दो दिन करेंगी चुनावी रणनीति पर मंथन

प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची लखनऊ, दो दिन करेंगी चुनावी रणनीति पर मंथन

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लखनऊ पहुंच गईं हैं। वो अगले दो दिन विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगी। प्रियंका दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। आपको …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लखनऊ पहुंच गईं हैं। वो अगले दो दिन विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगी।

प्रियंका दोपहर 2:30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। आपको बता दें, प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने की भी संभावनाएं हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ प्रवास के दौरान चुनावी रणनीति, संगठन की स्थिति, संभावित उम्मीदवारों के नामों और कई अन्य मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। प्रियंका गांधी चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय हैं।