मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश की संस्कृति, सभ्यता व परंपरा का पुनर्जन्म हुआ है। उक्त बातें मां विन्ध्यवासिनी दर्शन के लिए विन्ध्याचल आये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दर्शन के पूर्व होटल रत्नाकर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा। मंत्री ने बताया कि विन्ध्य कॉरिडोर से …

मिर्जापुर। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में देश की संस्कृति, सभ्यता व परंपरा का पुनर्जन्म हुआ है। उक्त बातें मां विन्ध्यवासिनी दर्शन के लिए विन्ध्याचल आये उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दर्शन के पूर्व होटल रत्नाकर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा। मंत्री ने बताया कि विन्ध्य कॉरिडोर से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक तमाम बड़ी धार्मिक योजनाओं को मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कुशलता के साथ आगे बढ़ाने का काम किया है।

इन योजनाओं ने देश ही नही सम्पूर्ण विश्व के पर्यटकों व श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। अभी प्रयागराज हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। इन मुद्दों पर भविष्य में हमारी कार्य योजना क्रियान्वित है। हम हिन्दू, मुसलमान की राजनीति नहीं करते। तमाम विपक्षी दलों ने महज राजनीतिक फायदे के लिए दशकों से देश की जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। कहा भाजपा शासन काल में सम्पन्न हुए कार्यो को सदियों भुलाया नहीं जा सकता।

अपने कार्यो के बलपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव विगत नतीजे के मुकाबले अधिक सीटों पर विजय के साथ पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। बातचीत के पश्चात उन्होंने मां विन्ध्यवासिनी का विधिवत दर्शनपूजन किया। दर्शन-पूजन का समस्त कार्य नगर विधायक व वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र ने सम्पन्न कराया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेश त्रिपाठी व तहसीलदार सदर सुनील भास्कर इत्यादि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार