हल्द्वानी: अब रंगों से होगी राज्य के सरकारी स्कूलों की पहचान
अमृत विचार, हल्द्वानी। राज्य के सरकारी विद्यालय अब विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी पहचान बताएंगे। विद्यालयों को आकर्षक रूप देने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए कलर कोर्ड लागू करने के आदेश दिए हैं। इसमें विद्यालयों के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं। इसके तहत विद्यालय की बाहरी दीवारों, छत, भीतरी …
अमृत विचार, हल्द्वानी। राज्य के सरकारी विद्यालय अब विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी पहचान बताएंगे। विद्यालयों को आकर्षक रूप देने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए कलर कोर्ड लागू करने के आदेश दिए हैं। इसमें विद्यालयों के लिए अलग-अलग रंग तय किए गए हैं। इसके तहत विद्यालय की बाहरी दीवारों, छत, भीतरी दीवारों के लिए पर कलर कोर्ड बनाए गए हैं। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूल के रंग तय किए हैं। विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड ने जिला स्तरीय व खंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों की समीक्षा जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
यह भी पढें –
काशीपुर: सूचना आयोग ने किया शासन के दो अधिकारियों का जवाब-तलब
ऐसे होगी विद्यालयों की पहचान
– प्राथमिक विद्यालय
राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की बाहरी दीवारों पर सिल्वर और भवन के मध्य ऊंचाई पर पर चारों ओर 6 इंच की मोटाई पर ग्रे रंग की पट्टी लगाई जाएगी। कक्षाओं के अंदर सफेद रंग और खिड़की-दरवाजे पर स्मार्क ग्रे कलर लगाया जाएगा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय
उच्च प्राथमिक विद्यालयों की बाहरी व भीतरी दीवारों में सफेद, भवन के मध्य ऊंचाई पर चारों ओर 6 इंच की मोटाई पर लाल रंग की पट्टी और खिड़की – दरवाजे पर स्मार्क ग्रे रंग लगाया जाएगा।
– हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालय
राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों बाहरी दीवारों में हल्का पीला रंग व भवन के मध्य ऊंचाई पर चारों ओर 6 इंच की मोटाई पर नीली पट्टी कराई जाएगी। कक्षाओं की भीतरी दीवारों में हल्का सफेद रंग और खिड़की – दरवाजे पर हल्का नीला रंग लगाया जाएगा।
- जिले के सभी विद्यालयों में कलर कोर्ड के तहत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को जानकारी दे दी है।
– केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी
