फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे सिद्धार्थ शुक्ला, ऐसा था एक्टर का करियर…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया । एक्टर का शव मुंबई के कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। आपको …

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से एक्टर का निधन हो गया । एक्टर का शव मुंबई के कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। आपको बता दें, कल रात एक्टर दवाई खाकर सोए लेकिन उनकी सुबह नहीं हुई। एक्टर ने नींद में ही दम तोड़ दिया। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे।

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत

सिद्धार्थ शुक्ला की लाइफ के बारे में बात करे तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक्टर को मॉडलिंग और एक्टिंग का कोई शौक नहीं था। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपनी मां के कहने पर 2004 में एक बार सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया था। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए गए थे। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें सेलेक्ट कर लिया था।

इस प्रतियोगिता ने उनकी किस्मत के साथ साथ उनकी सोच को भी बदल दिया। 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो एक्टर को भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया।वहां से आने के बाद उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में काम करने का मौका मिला।

टीवी शो से जीते थे लाखों दिल

कमर्शियल एड के बाद एक्टर को टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में लीड रोल  के तौर पर काम मिला। एक्टर को इस शो से खास पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में काम किया। एक्टर ने अलसी पहचान कलर्स टेलीविजन के शो ‘बालिका वधू’ में शिव के रोल से बनाई। इस शो से एक्टर ने लाखों दिलों को जीता।  इस शो से सिद्धार्थ ने टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। इस शो के बाद सिद्धार्थ कलर्स के ही एक शो में रश्मि देसाई के साथ ‘दिल से दिल तक’ में नजर आए। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई।

 

पढ़ें-  आनंदी और शिव की टूटी जोड़ी, प्रत्युषा के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला ने दुनिया को कहा अलविदा

रियलिटी शो में भी दिखाया था जलवा

2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी सिद्धार्थ ने हिस्सा लिया। इस शो के जज करण जौहर थे। सिद्धार्थ के लुक्स से इम्प्रेस होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को अपनी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में खास रोल भी दिया था। इसके बाद एक्टर ने खतरों के खिलाड़ी में भी फाग लिया और सीजन जीता भी। बिग बॉस 13 में भी सिद्धार्थ ने अपने दबंग अंदाज से लाखों फैंस का दिल जीता और शो की ट्रोफी अपना नाम की। शो में सिद्धार्थ की दोस्ती शहनाज गिल से काफी खास हो गई थी।  इनकी जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।

म्यूजिक वीडियो में भी किया था काम

सिद्धार्थ ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। जिनमें से दो वीडियो में उन्होंने शहनाज के साथ काम किया था। इसके साथ ही सिद्धार्थ की ओटीटी प्लैटफॉम पर सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल आई थी। इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया था।

 

संबंधित समाचार