आगरा: 11 लाख की लूट का खुलासा, 6 बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकरीबन 9 लाख की नकदी भी बरामद की है। 23 अगस्त को पेट्रोल पंप कर्मचारी 11 लाख बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों …

आगरा। पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकरीबन 9 लाख की नकदी भी बरामद की है। 23 अगस्त को पेट्रोल पंप कर्मचारी 11 लाख बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पैसों का थैला छीनने की कोशिश की। लेकिन पेट्रोल पम्प कर्मचारी बदमाशों से लड़ गया। उसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से कर्मचारी डर गया और थैला छोड़ दिया। थैला लेकर बदमाश फरार हो गए।

इस पूरे कांड को लेकर खुलासा हुआ है कि पेट्रोल पंप के सफाई कर्मचारी ने ही पूरी साज़िश रची थी। सफाई कर्मचारी कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों को कुलदीप ने बताया था कि 11 लाख पेट्रोल पंप कर्मचारी जमा करने जा रहा है। पैसे लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए। आगरा के एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि बदमाशों से तकरीबन 9 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं और बाकी रकम की बरामदगी के लिए दबिश लगातार दी जा रही है।

संबंधित समाचार