मेरठ: कार और स्कूटी की टक्कर में हुई चार की मौत, दो की हालत गंभीर

मेरठ:  कार और स्कूटी की टक्कर में हुई चार की मौत, दो की हालत गंभीर

मेरठ।  23 अगस्त को मेरठ में दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला के साथ चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। दोनों को मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने जानकारी दी कि …

मेरठ।  23 अगस्त को मेरठ में दिल्ली हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में एक महिला के साथ चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। दोनों को मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 58  पर रुहासा गांव के पास होंडा सिटी कार और स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार युवक और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार चार युवक घायल हो गए। मौके पर सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी सवार युवक की जेब से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त गाजियाबाद के विजय नगर निवासी शाहिद के रूप में हुई। वहीं महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कार में मेरठ निवासी रजत, अर्जुन, विरेन्द्र और सुरेन्द्र सवार थे जिनमें से रजत और अर्जुन ने आज तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।