अयोध्या: ”जय भारत महासम्पर्क अभियान” के दौरान कांग्रेस नेता ने दिया ये बड़ा बयान

अयोध्या: ”जय भारत महासम्पर्क अभियान” के दौरान कांग्रेस नेता ने दिया ये बड़ा बयान

अयोध्या। कांग्रेस की ओर से “जय भारत महासम्पर्क अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ व बिजली बिल हाफ होने के साथ ही छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री …

अयोध्या। कांग्रेस की ओर से “जय भारत महासम्पर्क अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ व बिजली बिल हाफ होने के साथ ही छुट्टा पशुओं से निजात मिलेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री जनपद के न्याय पंचायत मीरपुर कांटा के ग्राम सुरवारी, रानीमऊ में जनसम्पर्क कर सभा किया। गांवों में कोटेदार,आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, रसोईया को सम्मानित किया।

कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का वादा है कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी सरकार बनते ही कर्ज माफी, हाफ बिल व छुट्टा जानवरों से निज़ात दिलाई जाएगी। कहा प्रदेश कि हालत किसी से छुपी नहीं है। महंगाई अपने चरम पर है। युवा बेरोजगार है। महिलाओं बहू बेटियों के साथ दरिंदगी और हैवानियत आए दिन हो रही।।परंतु केंद्र और प्रदेश की सरकारें आंखें बंद कर अपनी झूठी प्रशंसा करने में व्यस्त है।

इस सब का जवाब आप लोगों को ही 2022 के विधानसभा चुनाव में देना होगा। जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अभियान अंतर्गत अंतिम दिन न्याय पंचायतों में कार्यकर्ताओ को संविधान की शपथ दिलाई गई। प्रभात फेरी, श्रमदान, युवाओं से संवाद आदि कार्यक्रम हुए। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, महेश वर्मा, राकेश यादव, वेद सिंह कमल, अनिल सिंह, उमेश उपाध्याय, छविराज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, दिनेश चौधरी, राहुल मौर्य, अब्दुल हकीम, तारिक रूदौलवी,वाजिद अली शाह आदि शामिल रहे।

ताजा समाचार

UP News: आम के पेड़ पर लटके मिले पति-पत्नी, एक ही साड़ी से लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में ऑनर किलिंग में पिता को आजीवन कारावास: प्रेमी युवक के घर में कुल्हाड़ी से हमला कर की थी हत्या
पीलीभीत: नाबालिगों के वाहन चलाने पर स्कूलों को भेजे जाएंगे नोटिस, डीएम हुए सख्त
आज राहुल गांधी, अजय राय, प्रमोद तिवारी Kanpur आएंगे: आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों को देंगे सांत्वना
ICSE-ISC Result 2025: CISCE ने 10वीं, 12वीं का रिजल्ट किया जारी, देवांगअग्रवाल और विभा स्वामीनाथन ने हासिल किया 100% स्कोर
CISCE 2025 का रिजल्ट घोषित: कानपुर के स्पर्श सक्सेना ने 99.8% अंक हासिल कर शहर में किया टॉप, खुशी की लहर