गोरखपुर: पति ने चाकू मारकर की पत्नी की हत्या, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर के पास रहने वाली महिला गीता की पति ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। ये मामला गुरुवार की सुबह का है। दोनों किराए के मकाम ने रहते थे। गीता सुबह एक घर में काम करने जा रही थी तभी उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के …

गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र के धर्मपुर के पास रहने वाली महिला गीता की पति ने चाकू घोंप कर हत्या कर दी। ये मामला गुरुवार की सुबह का है। दोनों किराए के मकाम ने रहते थे। गीता सुबह एक घर में काम करने जा रही थी तभी उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। गीता को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी पहले ही मौत हो गई थी।

पुलिस से बात-चीत में पता चला कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें पूरे 13 साल से पति-पत्नी और उनके बच्चे किराए के मकान में रह रहे थे। पति सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर तौल का काम करता था। गीता देवी घरों में चौका बर्तन करती थी। शराब पीने की वजह से अक्सर पति-पत्नी में मार पीट होती थी। पत्नी के साथ वो अपने बच्चों को भी मारता था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महिला के हत्या के मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति ने  आपसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया है।

संबंधित समाचार