भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जागेश्वर धाम
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर मंदिर पहुुंच चुके हैं। वह परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नड्डा हेलीकॉप्टर से जागेश्वरधाम पहुंचे। अभी वह महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक कर रहे है। बीजेपी …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जागेश्वर मंदिर पहुुंच चुके हैं। वह परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नड्डा हेलीकॉप्टर से जागेश्वरधाम पहुंचे। अभी वह महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक कर रहे है। बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में सांसद सहित कई विधायक व कार्यकर्ता जागेश्वर पहुंचे हैं। नड्डा के पहली बार जागेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत भी किया। बताया जा रहा है कि नड्डा यहां से हरियाणा में होने वाले एक कार्यक्रम में रवाना हो जाएंगे। फिलहाल पुजारी उनका पूजा कार्यक्रम करवा रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, मोहन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट आदि यहां पहुंचे हुए हैं।
