सुल्तानपुर: जर्जर पेड़ गिरने से कई घायल, चार वाहन क्षतिग्रस्त
सुलतानपुर। यूपी के सुल्तपुर जिले के गोसाईगंज कस्बे में आज मंगलवार उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब रास्ते से गुजर रहे बोलेरो वाहन पर पीपल का सूखा जर्जर पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। इतना ही नही पेड़ गिरने से बोलोरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस …
सुलतानपुर। यूपी के सुल्तपुर जिले के गोसाईगंज कस्बे में आज मंगलवार उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब रास्ते से गुजर रहे बोलेरो वाहन पर पीपल का सूखा जर्जर पेड़ गिर पड़ा। पेड़ गिरने से कई लोग चोटिल हो गए। इतना ही नही पेड़ गिरने से बोलोरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस पेड़ की चपेट में आने से एक ईरिक्शा व दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मार्ग पर दर्जनों सूखे जर्जर पेड़ हादसे को कई दिनों से दावत दे रहे थे।
स्थानीय कस्बे में पीपल का जर्जर सूखा पेड़ वर्षों से खड़ा था। कई बार स्थानीय लोगों ने पेड़ को कटवाने के लिए वन विभाग व जनप्रतिनिधियों को शिकायती पत्र भी दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार की सुबह करीब 11ः00 बजे कादीपुर की तरफ जा रही बोलेरो पर पीपल का सूखा जर्जर पेड़ गिर पड़ा। जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वह उसमें बैठे चार लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार बिजेथुआ महावीरन दर्शन करने जा रहे थे। इतना ही नहीं सड़क के किनारे खड़ी ई रिक्शा और दो बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। हादसे के बाद से वन विभाग के खिलाफ बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त है।
