ट्रोलिंग का शिकार हुए वीर दास, फैंस का एक्टर पर फूटा गुस्सा, जानिए क्यों

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोशल मीडिया के वार से कोई भी नहीं बच पाया है फिर चाहे वो बॉलीवुड का स्टार ही क्यों न हो। ऐसा ही कुछ इस बार एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के साथ भी हुआ है। वीर अपने एक बयान के चलते सुर्खियों का करण बन गए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के …

मुंबई। सोशल मीडिया के वार से कोई भी नहीं बच पाया है फिर चाहे वो बॉलीवुड का स्टार ही क्यों न हो। ऐसा ही कुछ इस बार एक्टर और कॉमेडियन वीर दास के साथ भी हुआ है। वीर अपने एक बयान के चलते सुर्खियों का करण बन गए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर #TenOnTen के नए एपिसोड को अपलोड किया। इस एपिसोड में एक्टर ने ट्रांसजेंडर
कम्युनिटी के कुछ शब्दों का मजाक उड़ाया उनकी कम्युनिटी के लिए अपमानजनक था। इसी के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो गए। वीर के फैंस को भी उनका ये स्टेटमेंट बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडियो पर अपने खिलाफ लोगो का गुस्सा देखने के बाद वीर ने सभी से माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। एक्टर के पोस्ट को देखने के बाद ये साफ पता चलता है कि वो अपने किए पर शर्मिंदा हैं।

संबंधित समाचार