बाराबंकी: सपा नेता अरविंद गोप से मिले बर्खास्त एम्बुलेंस कर्मी, लगाई गुहार
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर पहुंच कर समाजवादी एम्बुलेंस सेवा एएलएस, 108, 102 सेवा के पुराने अनुभवी, कर्मचारियों ने भेंट की, और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप से आग्रह किया कि हम लोगों को समझौते के बावजूद हमे नौकरी से निकाल दिया गया …
बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर पहुंच कर समाजवादी एम्बुलेंस सेवा एएलएस, 108, 102 सेवा के पुराने अनुभवी, कर्मचारियों ने भेंट की, और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप से आग्रह किया कि हम लोगों को समझौते के बावजूद हमे नौकरी से निकाल दिया गया है, तथा हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।
श्री गोप ने कर्मचारियों की बात ध्यान से सुन कर उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्री गोप ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को रोजी रोटी दे नहीं सकती है, लेकिन लाखों गरीबों की नौकरी ले सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही सभी युवाओं को नौकरी या रोजगार दिया जाएगा या तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में सपा जिला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, नसीम कीर्ति, चौधरी अदनान, हशमत अली गुड्डू, आदि कई लोग उपस्थित रहे।
