फतेहपुर: मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, गूंजा हर-हर महादेव का जयकारा
फतेहपुर। फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों सहित मंदिरो में बोल बम- बोल- बम, हर हर महादेव की गूंज दिखी। सावन माह के पवित्र मास पर मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब देखा गया। मंदिरों में सुबह से ही लोग बेलपत्र, धतूरा, …
फतेहपुर। फतेहपुर जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज श्रावण मास के तीसरे सोमवार में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों सहित मंदिरो में बोल बम- बोल- बम, हर हर महादेव की गूंज दिखी। सावन माह के पवित्र मास पर मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब देखा गया। मंदिरों में सुबह से ही लोग बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, फल व नारियल चढ़ाकर जलाभिषेक कर भक्तिमय माहौल पर पूजा अर्चना किया।
इस दौरान विभिन्न मंदिरों में प्रशासनिक सुरक्षा का बंदोबस्त भी देखने को मिला। जहां पर पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद देखे गए। श्री राज राजेश्वर धाम सहित श्री कालेश्वर मंदिर, चांदपुर में श्री गूढ़ेश्वर धाम सहित क्षेत्र के अनेक शिव मंदिरों में भी लोगों का हुजूम देखा गया। जहां पर सुबह से ही लोग पूजा अर्चना करने के साथ-साथ मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा आराधना किया।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज देखी गई। जहां जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्रीय लोगों में महिलाओं की अधिक संख्या देखने को मिली। जहां लोग सुबह से ही कतारों में खड़े होकर पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने वर्तमान कोरोना महामारी जैसी परिस्थितियों से बचाते हुए प्राणियों की सुरक्षा की दुआएं मांगते हुए इस प्रकोप का विनाश करने हेतु देवाधिदेव महादेव से अपील की।
