अमरोहा: बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में निकाली साइकिल रैली
अमरोहा/ हसनपुर/ गजरौला/ मंडी धनौरा, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में साइकिल रैली निकाली। अमरोहा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली व एमएलसी परवेज अली ने साइकिल चलाई। हसनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल …
अमरोहा/ हसनपुर/ गजरौला/ मंडी धनौरा, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने जिले भर में साइकिल रैली निकाली। अमरोहा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक महबूब अली व एमएलसी परवेज अली ने साइकिल चलाई।

हसनपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने अपने हजारों साथियों के साथ साइकिल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में हालत ठीक नहीं है। महंगाई बढ़ रही है। किसान परेशान हैं।
गजरौला बस्ती से साइकिल यात्रा शुरू हुई। श्योनाथ सिंह प्रजापति ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पूर्व मंत्री जगराम सिंह, राहुल कौशिक, आलोक भारती, फारूख सैफी आदि मौजूद रहे।
