प्रयागराज: गंगा किनारे कटान के कारण मिले शवों का नगर निगम किया दाह संस्कार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा का जलस्तर बढ़ने से फाफामऊ घाट के किनारे कटान धंसने से पिछले 58 दिनों में मिले 356 शवों का नगर निगम ने दाह संस्कार कराया है। नगर निगम अभियंता आर के मिश्र ने आज यहां बताया कि बारिश शुरू होने से फाफामऊ घाट के किनारे कई स्थानों पर कटान होने …

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में गंगा का जलस्तर बढ़ने से फाफामऊ घाट के किनारे कटान धंसने से पिछले 58 दिनों में मिले 356 शवों का नगर निगम ने दाह संस्कार कराया है। नगर निगम अभियंता आर के मिश्र ने आज यहां बताया कि बारिश शुरू होने से फाफामऊ घाट के किनारे कई स्थानों पर कटान होने से रेत में दफनाएं गये शव दिखने पर नगर निगम उनका अंतिम संस्कार करा रहा है।

पिछले 58 दिनों में 356 शव फाफामऊ घाट के किनारे कटान के कारण मिले हैं। जिसका दाह संस्कार नगर निगम ने करवाया। उन्होंने बताया कि रविवार को 11 शवो को देर शाम तक गंगा घाट पर दाह संस्कार कराया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम लगातार चौकसी बरत रही हैं। निगरानी टीम इन शवों को गंगा के पानी से निकाल-निकाल कर दाह संस्कार करा रही हैं। नगर निगम की महापौर अभिलाषा नंदी गुप्ता ने भी अपने हाथों से घाट पर मिले शवों काे मुखाग्नि देकर पुण्य का कार्य चुकी है।

नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पिछले चार जून से वह लगातार शवों को मुखग्नि देने का पुण्य कार्य कर रहे हैं। फाफामऊ घाट किनारे दफनाए गये शव बाढ़ के पानी के कारण हो रहे कटान के बाद के बाद बाहर दिखने लगते हैं। निगम की टीम अपनी निगरानी में दाह संस्कार कराती है।

संबंधित समाचार