निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के दर्द से भरा है ये गाना, ऑडियंस को पसंद आई केमेस्ट्री

निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी के दर्द से भरा है ये गाना, ऑडियंस को पसंद आई केमेस्ट्री

मुंबई। छोटे पर्दे के हिट टीवी सीरियल नागिन, इश्क में मरजावां में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री निया शर्मा का गाना तुम बेवफा हो रिलीज हो गया है। ये एक दर्दभरा गाना है। इस गाने में अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की केमिस्ट्री को देखने लायक है। ऑडियंस भी इसे पसंद …

मुंबई। छोटे पर्दे के हिट टीवी सीरियल नागिन, इश्क में मरजावां में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री निया शर्मा का गाना तुम बेवफा हो रिलीज हो गया है। ये एक दर्दभरा गाना है। इस गाने में अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की केमिस्ट्री को देखने लायक है। ऑडियंस भी इसे पसंद कर रही है।

https://www.instagram.com/p/CO9nwG3lryb/

इस गाने को स्टेबिन बेन और पायल देव ने गाया है।  इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और म्यूजिक पायल देव ने कंपोज किया है। ‘तुम बेवफा हो’ सॉन्ग की कहानी विश्वासघात, प्रेम और लालसा जैसी भावनाओं के बारे में है। गाने में निया शर्मा काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं और वह अपने चेहरे के एक्सप्रेशन अदाकारी से फैंस को काफी प्रभावित करती हैं। उन्होंने काफी हेवी ज्वैलरी भी कैरी किया हुआ है। वहीं, अर्जुन बिजलानी बेहद हैंडसम दिखाई देते हैं।

‘तुम बेवफा हो’ का वीडियो डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते यह गाना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक इसे 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर इसके लॉन्च होने की जानकारी दी है।

गाने की स्टार्टिंग अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की शानदार डायलॉग के साथ होती है, इसकी कहानी मुस्लिम पृष्ठभूमि में सेट की गई हुई है। गाने में अर्जुन और निया का हैंडसम लुक दर्शकों को पसंद आ रहा है।