बगैर भेदभाव के क्षेत्र का होगा विकास- जिला पंचायत अध्यक्ष

बगैर भेदभाव के क्षेत्र का होगा विकास- जिला पंचायत अध्यक्ष

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड में स्थित आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र आगमन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा। भले ही इस दुनिया में …

उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड में स्थित आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह का क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र आगमन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा। भले ही इस दुनिया में अब अजीत सिंह नहीं रहे हो। लेकिन मै उनके ही पद चिन्हों पर चलकर सदैव जनता की सेवा में तत्पर रहूंगी।

बताते चलें कि उक्त विद्यालय का शिलान्यास 2002 में स्वर्गीय अजीत सिंह द्वारा दिया गया था। 17 साल बाद आज जब उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हुई है तब उन्होंने इस विद्यालय में आने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन कुंवर मनीष सिंह सेंगर ने किया वहीं कार्यक्रम में उपस्थित छोटेलाल शास्त्री ने त्वरित स्वनिर्मित कविता स्वागत गीत कहकर आए हुए आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। अंत में अपने संबोधन में शशांक शेखर सिंह ने भावुक स्वर में विद्यालय के प्रबंधक विष्णु बाजपेयी व व्यवस्थापक सत्यम बाजपेई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रति सहर्ष सहयोग व योगदान के लिए तैयार रहने की बात कही।

इसके पूर्व विद्यालय से ठीक पहले पतारी मोड़ पर सैकड़ों युवाओं ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद अध्यक्ष व उनके पुत्र विद्यालय पहुंचे। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कृष्ण द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस विद्यालय में प्रबंधक विष्णु प्रकाश बाजपेई को स्वर्गीय अजित सिंह से बहुत ही लगाव था। प्रकाश वाजपेई के एक ही अनुरोध पर अजीत सिंह शिलान्यास करने आ पहुंचे थे।