सेब एक फायदे अनेक, जानें इससे शरीर को मिलने वाले अनगिनत बेनिफिट्स

सेब एक फायदे अनेक, जानें इससे शरीर को मिलने वाले अनगिनत बेनिफिट्स

पौराणिक काल से ही सेब लोकप्रिय है। यह फल गुलाब की जाति का है। सेब सेहत के बहुत अच्छा माना जाता है। सेब के बारे में एक कहावत भी प्रसिद्ध है-रोजाना एक सेब खाइए और डॉक्टर से दूर रहिए। सड़े हुए सेब का इस्तेमाल आंखों की सूजन कम करने के लिए किया जाता है। सेब …

पौराणिक काल से ही सेब लोकप्रिय है। यह फल गुलाब की जाति का है। सेब सेहत के बहुत अच्छा माना जाता है। सेब के बारे में एक कहावत भी प्रसिद्ध है-रोजाना एक सेब खाइए और डॉक्टर से दूर रहिए। सड़े हुए सेब का इस्तेमाल आंखों की सूजन कम करने के लिए किया जाता है। सेब फ़्लेवेनॉइड्स और पॉलिफ़ेनॉल्स का प्रमुख स्नोत है। ये दोनों बेहद प्रभावशाली ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि 100 ग्राम सेब खाने से आपको उतनी ही मात्रा में ऐंटी-ऑक्सिडेंट मिलते हैं जितने कि 1,500 मिलीग्राम विटामिन सी खाने से मिलता है। सेब में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स रक्त कोशिकाओं को ताकतवर बनाते हैं। सेब में मौजूद पेक्टिन डायबिटिक लोगों के कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को कम करने में सहायता करता है।

सेब के फायदें

सेब में मैलिक और टाटरिक एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया सुचारू रूप से चलाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, सेब में मौजूद प्राकृतिक चीनी को पचाना आसान होता है। रात में सोने से पहले एक पके हुए सेब के सेवन करने से अनिद्रा और कब्ज़ से छुटकारा पाया जा सकता है।

सेब में विटामिन बी, सी एवं पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा होता है, जो हैंगओवर से बाहर निकलने में सहायता करता है। लेकिन जरूरत से ज़्यादा सेब का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें हल्की मात्रा में लैक्सटिव भी होता है। जिससे पेट साफ होता है।

आपको बता दें कि दिन भर में 2 से अधिक सेब का सेवन नहीं करना चाहिए। सेब का भरपूर फायदा उठाने के लिए उसे छिलके सहित बिना काटे ही खाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि सेब वसा, सोडियम और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। सेब दांतों के लिए अच्छा होता है। सेब में मौजूद टाटरिक एसिड प्लाक से छुटकारा दिलाने में मदद करता है और मसूड़ों को साफ रखने में भी सहायता करता है।

सेब के बारे महत्वपूर्ण जानकारी

* सेब उगाने के विज्ञान को पोमोलॉजी कहा जाता है।
* ताज़ा सेब पानी में तैरता है, क्योंकि उसके वॉल्यूम का 25 प्रतिशत हवा होता है।
* सेब के पेड़ की उत्पत्ति कैप्सियन और काला सागर के बीच के क्षेत्र में हुई थी। विश्वभर में, क़रीब, 7,500 प्रकार के सेब उगाए जाते हैं।
* हमेशा चमकीले और चिकने सतहवाले ताज़े सेब ही खरीदें और इन्हें फ्रिज में स्टोर करें।
* कटे हुए सेब को भूरा होने से बचाने के लिए नींबू या नारंगी का रस लगाएं।
* पकाने वाले सेब सामान्य सेब से अलग होते हैं। इनमें चीनी की मात्रा कम होती है।

सेब के पौष्टिक गुण

विटामिन ए- 3 मिलीग्राम
विटामिन बी- (थिमाइन) 0.07 मिलीग्राम
विटामिन सी- 5 मिलीग्राम
कैल्शियम- 6 मिलीग्राम
आयरन- 3 मिलीग्राम
पोटैशियम- 130 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट- 14.9 ग्राम
कैलोरीज़- 58

पढ़ें-मत भूलो जरूरी प्रोटोकॉल, मंकीपॉक्स के साथ बढ़ रही कोरोना की चाल: डॉ. सूर्यकांत

ताजा समाचार