उत्तराखंड: आफत की बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- धैर्य रखें सरकार आपके साथ है

उत्तराखंड: आफत की बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने जारी किया वीडियो संदेश, बोले- धैर्य रखें सरकार आपके साथ है

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी साथ में थे। रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से जिले की स्थिति की जानकारी ली।   मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत व डीजीपी अशोक कुमार भी साथ में थे। रुद्रप्रयाग में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से जिले की स्थिति की जानकारी ली।

हल्द्वानी में उफनाती गौला नदी।

 

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों से धैर्य बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। भारतीय वायु सेना अपने हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए भेज रही है।

उन्होंने कहा कि जो पर्यटक रास्तों में फंसे हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार रात तक मौसम के ठीक होने के आसार हैं।

ताजा समाचार