अमेठी: भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

अमेठी: भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती

संग्रामपुर/अमेठी। भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विवाद को शांत कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मिसरौली बड़गांव निवासी झूरी की पत्नी घर के सामने मंगलवार की सुबह झाड़ू से साफ सफाई कर रही थी। इसी …

संग्रामपुर/अमेठी। भूमि विवाद में दबंगों ने महिला को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो विवाद को शांत कराया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के मिसरौली बड़गांव निवासी झूरी की पत्नी घर के सामने मंगलवार की सुबह झाड़ू से साफ सफाई कर रही थी।

इसी बीच किसी बात को लेकर पड़ोसी मातादीन यादव की पत्नी व उनके पुत्र लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। महिला की चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों के हस्तक्षेप पर बाद विवाद खत्म हुआ। मारपीट में महिला को गंभीर चोंटे आई हैं।

परिवारीजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। गौरतलब है कि सोमवार को तालाब के खाते की भूमि पर मातादीन ने अवैध कब्जा कर छप्पर रख लिया था। जिसे पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने बुलडोजर से गिरवा दिया था।

यह भी पढ़ें:-भूमि विवादों में संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करें सुनिश्चित: डीएम