America: व्हाइट हाउस के पास बिजली गिरने से चार झुलसे, हालत गंभीर

America: व्हाइट हाउस के पास बिजली गिरने से चार झुलसे, हालत गंभीर

वाशिंगटन डी सी। अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल ‘ व्हाइट हाउस’ के पास बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने शक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल शाम व्हाइट हाउस परिसर की चारों ओर लगे बाड़ से एक पेड़ के पास खड़े …

वाशिंगटन डी सी। अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल ‘ व्हाइट हाउस’ के पास बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने शक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल शाम व्हाइट हाउस परिसर की चारों ओर लगे बाड़ से एक पेड़ के पास खड़े चार लोगों पर बिजली गिर गई।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दो पुरुष और दो महिलाएं तूफान के दौरान यहां लाफायेट पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से चारों उसकी चपेट आकर बुरी तरह झुलस गये। पार्क, व्हाइट हाउस के पास होने के कारण वहां तैनात खुफिया सेवा के सदस्यों ने पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत दौड़ लगायी।

पीड़ितों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। अग्निशन ने एक बयान में कहा कि बिजली गिरने से चार लोग झुलस गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- मदीना मस्जिद का उल्लंघन करने पर सऊदी अरब ने छह पाकिस्तानियों को भेजा जेल, जानें पूरा मामला