अलीगढ़ : लड़कियों की तस्करी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, झारखंड से लाकर यूपी में होती थी खरीद-फरोख्त

अलीगढ़ : लड़कियों की तस्करी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, झारखंड से लाकर यूपी में होती थी खरीद-फरोख्त

अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी में झारखंड से लड़कियां लाकर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। अब इनके नेटवर्क को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 हिन्दू लड़कियों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नौकरी का झांसा …

अलीगढ़, अमृत विचार। यूपी में झारखंड से लड़कियां लाकर उनकी खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। अब इनके नेटवर्क को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 3 हिन्दू लड़कियों को बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि नौकरी का झांसा देकर झारखंड से लड़कियां लाई जाती हैं। इतना ही नहीं, इस गिरोह पर शादी के नाम पर लड़कियों को बेचने का भी आरोप है। फिलहाल, थाना गांधी पार्क पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। गिरोह को गांधी पार्क थाने के बस स्टैंड से पकड़ा गया है।

दरअसल, यह गिरोह झारखंड से नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को बेचने का काम करता था। आरोप है कि झारखंड से हिंदू लड़कियों को लाकर शादी के नाम पर बेचा जाता है। पूछताछ में यह मालूम हुआ है कि मुस्लिम युवक हिंदू के नाम से आधार कार्ड बनाकर काम कर रहा था। ज्यादातर पीड़ित महिलाएं हिंदू हैं, जिनको नौकरी के नाम पर बहला-फुसला कर अलीगढ़ के आसपास क्षेत्र में बेचा जाता है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के जरिए यह गिरोह अलीगढ़ आया हुआ था। वहीं सूचना पर हिंदूवादी संगठनों की मदद से गांधी पार्क बस स्टैंड पर इन सबको पुलिस ने गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें –कानपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, नाइजीरियन समते चार गिरफ्तार