Cannes 2022 में ऐश्वर्या राय ने पहना फूलों से सजा गाउन, बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें PHOTOS

Cannes 2022 में ऐश्वर्या राय ने पहना फूलों से सजा गाउन, बिखेरे हुस्न के जलवे, देखें PHOTOS

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल के धमाकेदार आगाज के साथ बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर उतरी तो सबके निगाहें थम सी गईं। ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर का गाउन चुना। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन के साथ ही फूलों की डिटेलिंग इसे खास बना रही थी। वहीं इस गाउन के एक शोल्डर पर …

मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल के धमाकेदार आगाज के साथ बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर उतरी तो सबके निगाहें थम सी गईं।

ऐश्वर्या राय ने रेड कार्पेट पर ब्लैक कलर का गाउन चुना। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन के साथ ही फूलों की डिटेलिंग इसे खास बना रही थी।

वहीं इस गाउन के एक शोल्डर पर फूलों की डिटेलिंग की गई थी। साथ ही इन्हीं फूलों को गाउन के एक साइड पर भी जोड़ा गया था। जो इसे रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।

इसके साथ ही न्यूड मेकअप किया। फ्रंट से गाउन पर प्लंज नेकलाइन नजर आई। सीधे हाथ पर ढेर सारे रंग-बिरंगे फूल लगे नजर आए। वहीं, गाउन की लेफ्ट साइड में एक पूरी कली में फूल लगे दिखाई दिए।

इस ड्रेस में एक्ट्रेस एकदम जीती-जागती बार्बी डॉल जैसी लग रही थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन इतनी सुंदर बनकर पहुंचीं थीं कि उन्हें देख हर किसी का उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया था।

ऐसा इसलिए भी था क्योंकि उनका यह लुक पहले की किसी भी Cannes अपीयरेंस से एकदम डिफ्रेंट था।

सिर से लेकर पैर तक ऐश के लुक में ऐसा कुछ भी नहीं था, जो टू मच या उसे मेंटेन करना मुश्किल लग रहा हो।

ऐश्वर्या राय जैसे ही रेड कार्पेट पर उतरीं, उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

ऐश्वर्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तो तेजी से वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें, ऐश्वर्या राय लगभ हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करती हैं और हर बार अपने हुस्न के झंडे गाड़ देती हैं। लेकिन इस बार तो उन्होंने जैसे ही रेड कार्पेट  पर शिरकत की, वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगीं।

पढ़ेंः Disha Patani ने शेयर किया Toned Body Flaunt करते हुए Workout Video