आगरा: मंगलवार सुबह निकली तेज धूप, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना

आगरा: मंगलवार सुबह निकली तेज धूप, मौसम विभाग ने जताई आंधी और बारिश की संभावना

आगरा। सोमवार को राहत की बारिश के बाद मंगलवार सुबह से फिर से धूप निकल आई है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 26 मई तक बादल छाए रहने की आसार हैं। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। सोमवार की तुलना में मंगलवार की सुबह …

आगरा। सोमवार को राहत की बारिश के बाद मंगलवार सुबह से फिर से धूप निकल आई है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 26 मई तक बादल छाए रहने की आसार हैं। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है।

सोमवार की तुलना में मंगलवार की सुबह बिल्कुल अलग है। सुबह से धूप निकल आई है। ठंडी हवा भी नहीं चल रही है। सुबह आठ बजे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी तेज हवा चलेंगी और बारिश होगी। इसके अलावा 24 से 26 मई तक बादल छाए रहने की आसार हैं। इसके बाद फिर से गर्मी बढे़गी।

सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ था। ठंडी हवाओं के बाद 90 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली थी। इसके बाद तेज बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। पूरे दिन धूप नहीं निकली थी। ऐसे में तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 29.5 डिग्री सेल्सिसय पहुंच गया।

पढ़ें- बाराबंकी: भीषण आंधी पानी से मौसम का बदला मिजाज, दिन में ही हुआ रात का एहसास