आगरा: कोरियर कंपनी की डकैती में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा: कोरियर कंपनी की डकैती में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ्तार

आगरा। जनपद की एक कोरियर कंपनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 40 लाख की डकैती में अब तक मुख्य आरोपित समेत 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस को लगभग 19 लाख रुपये मिले है। शेष आरोपितों की तलाश की …

आगरा। जनपद की एक कोरियर कंपनी में हुई डकैती मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 40 लाख की डकैती में अब तक मुख्य आरोपित समेत 14 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्तों के पास से पुलिस को लगभग 19 लाख रुपये मिले है। शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है।

रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में बीती 22 जुलाई को सात बदमाशों ने डकैती की थी। पुलिस ने चार मुख्य अभियुक्तों और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक और आरोपित ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को रावतपाड़ा के तिवारी गली स्थित एनएम कोरियर कंपनी में डकैतों ने डाका डाला था। इन डकैतों की पहचान दीपक, सागर, पवन, देवा, हरिओम, रानू, संदीप के रुप में की गयी थी। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इन डकैतों को पकड़ने का प्रयासरत है। इस डकैती में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी आकाश की भागीदारी का भी पता चला था।

यह भी पढ़ें:-आगरा: बदमाशों ने कोरियर कंपनी पर बोला धावा, कर्मचारियों को बंधक बनाकर की 40 लाख की लूट

ताजा समाचार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिश्वत लेने के आरोपी राजस्व निरीक्षक के मामले में सरकार से मांगा जवाब, जानिए क्या कहा?
Banda: मुख्तार अंसारी की फिर से बिगड़ी तबीयत; इलाज के लिए ले जाया गया मेडिकल कॉलेज
बहराइच: झाड़ियों में बैठा मिला तेंदुआ, सहमी डब्ल्यूटीआई टीम
बरेली: टोडरपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 4 ट्रेनें निरस्त, 7 की गईं रिशेड्यूल
लखनऊ: युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे युवती पर बनाया कोर्ट मैरिज का दबाव, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार...
पीलीभीत: अब जांच के लिए नहीं होगा भटकना, मेडिकल कॉलेज को मिली दो नई मशीनें...जानिए कौन-कौन सी हो सकेंगी जांच