कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद बोले खड़गे, ‘सड़क से संसद तक लड़ना होगा’

कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के बाद बोले खड़गे, ‘सड़क से संसद तक लड़ना होगा’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी शशि थरूर को बधाई देना चाहता …

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथी शशि थरूर को बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और चर्चा की है कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

ये भी पढ़ें- गांधी परिवार के भरोसेमंद Congress King Mallikarjun Kharge के पास कितना पैसा? यहां जानिए सबकुछ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई। आजादी के 75 सालों में कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया और संविधान की रक्षा की है। आज लोकतंत्र खतरे में हैं और संविधान पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने आंतरिक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत किया है।

“फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा”
उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान पर है। सरकार द्वारा देश में नफरत फैलाई जा रही है। इसके खिलाफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। देश उनके संघर्ष के साथ है। उन्होंने मुझसे बात कर बधाई दी और कहा कि मैं कांग्रेस के सिपाही के तौर पर काम करता रहूंगा। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस में सब बराबर हैं। हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें साम्प्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।

कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।

केंद्र पर साधा निशाना
केंद्र पर हमला बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में बैठी सरकार केवल बड़ी बातें करती है। खोखला चना, बाजे घना। देश को तानाशाही की भेंट नहीं चढ़ाया जा सकता। सबको सड़क से संसद तक लड़ना होगा। गरीब परिवार में जन्में एक कार्यकर्ता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।

26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे खड़गे
बता दें कि, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नतीजे जारी हुए हैं। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को महज 1072 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नए मंत्री होंगे राजकुमार आनंद, केजरीवाल सरकार ने एलजी को भेजा नाम