Video: हवा में उड़ने वाले शक्तिमान का सड़कछाप बयान!, कहा- लड़की सेक्स के लिए बोले तो वो धंधा कर रही है, आमिर पर भी भड़के

Video: हवा में उड़ने वाले शक्तिमान का सड़कछाप बयान!, कहा- लड़की सेक्स के लिए बोले तो वो धंधा कर रही है, आमिर पर भी भड़के

मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल शक्तिमान से फेमस हुए अभिनेता मुकेश खन्ना की अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करने को लेकर आलोचना हो रही है। जिसमें वह बोल रहे हैं, अगर कोई लड़की किसी लड़के से कहे कि…मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं….तो वह लड़की…लड़की नहीं है, वह धंधा कर रही है। उन्होंने …

मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल शक्तिमान से फेमस हुए अभिनेता मुकेश खन्ना की अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करने को लेकर आलोचना हो रही है। जिसमें वह बोल रहे हैं, अगर कोई लड़की किसी लड़के से कहे कि…मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं….तो वह लड़की…लड़की नहीं है, वह धंधा कर रही है। उन्होंने कहा, इस तरह की बातें किसी सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी।

मुकेश ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने अपने वीडियो के टाइटल में लिखा है, क्या आपको भी ऐसी लड़कियां लुभाती हैं? इसी वीडियो में उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसी बातें की हैं, जिसके चलते उनका विरोध शुरू हो गया है।

उन्होंने वीडियो में कहा, कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे कि मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा करती है।

मुकेश ने बताया कि लोगों को इस धंधे से बचना चाहिए। उन्होंने इसे समाज के लिए नुकसानदेह कहा है। उन्होंने आगे कहा, इस तरह की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेगी। अगर वो करती है, तो वो सभ्य समाज की नहीं है। उसका धंधा है यह। उसमें भागीदार मत बनिए। इसलिए मैं कहता हूं कि ऐसी लड़कियों से बचो। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

कई लोग सोशल मीडिया पर मुकेश के बयान की निंदा कर रहे हैं। उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, माफ करिएगा शक्तिमान।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, क्षमा करें शक्तिमान, इस बार आप यहां गलत कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, लड़कों के बारे में आपका क्या ख्याल है?। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, सॉरी शक्तिमान। हमारा धंधा बंद मत करवाओ।

यह पहली बार नहीं है, जब मुकेश महिलाओं पर बयान देकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि औरतों का बाहर निकलर काम करना MeToo की वजह है। उन्होंने कहा था, मर्द अलग होता है औरत अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना। माफ करना मैं कभी-कभी बोल जाता हूं कि प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है MeToo की, जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया।

बता दें कि मुकेश ने शक्तिमान के अलावा भी बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘रूही’ से की, जो 1981 में रिलीज हुई थी। मुकेश ने हिंदी फिल्मों के अलावा मलयालम, मराठी और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा पर भी बोले मुकेश खन्ना 
वहीं, आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बॉयकॉट किए जाने के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने भी लाल सिंह चड्ढा को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी पर अपनी राय रखी है। उन्होंने दो टूक जवाबों में कहा कि यदि आमिर खान की तरफ से गलती हुई है तो इसका विरोध किया जाना चाहिए। लाल सिंह चड्ढा को लेकर हो रहे प्रदर्शन को लेकर अपनी राय रखते हुए मुकेश खन्ना ने इस कंट्रोवर्सी पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा, हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इमेज की काफी अहमियत है। अगर आपके एक्शन ऐसे हैं जिससे दर्शकों को दुख पहुंचता है तो वे आपका बायकॉट शुरू कर देते हैं। अगर आप कोई गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हैं तो लोग भड़क जाते हैं। धोनी का उदाहरण ले लीजिए। विश्वकप जिताने पर जनता उन्हें बेहद प्यार देती है लेकिन बुरा खेलने पर उनके पुतले भी जलाए गए।

मुकेश ने वीडियो में आगे कहा, मेरा हमेशा से ऐसा मानना रहा है कि बिना देखे किसी फिल्म का बहिष्कार या बायकॉट नहीं करना चाहिए। लेकिन मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि अब हिंदू समाज जाग रहा है। हम कभी अपने धर्म को गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन अब उन लोगों का विरोध हो रहा है, जिनका पहले नहीं होता था। इन परिस्थितियों को देखकर कुछ लोग हिंदुओं को सांप्रदायिक कह रहे हैं। लेकिन हिंदू करे तो सांप्रदायिक और बाकी करें तो कुछ नहीं। ये सही बात नहीं हैं।

लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, मैं भी इस प्रोटेस्ट को सपोर्ट करूंगा। जब तक आप दंड नहीं देंगे तब तक अपराधी अपराध करना नहीं छोड़ता है। पीके फिल्म में भी उन्होंने ऐसी ही बातें कही थीं। अगर इन लोगों को सबक सिखाना है और नुकसान दिलाकर सीख देनी है तो दीजिए। दंड का दर्द दीजिए, दंड का भय दीजिए।

ये भी पढ़ें : कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हार्ट अटैक, एम्स में भर्ती