आंध्र प्रदेश: अनकापल्ली की कंपनी में गैस रिसाव होने से 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश: अनकापल्ली की कंपनी में गैस रिसाव होने से 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश। अनकापल्ली जिले के अत्चुतापुरम में एक कंपनी में गैस रिसाव होने से कई महिलाओं के बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनकापल्ली पुलिस ने बताया कि अत्चुतापुरम में स्थित एक कंपनी में गैस रिसाव की सूचना के बाद करीब 50 अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। एसपी अनाकापल्ले …

आंध्र प्रदेश। अनकापल्ली जिले के अत्चुतापुरम में एक कंपनी में गैस रिसाव होने से कई महिलाओं के बीमार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अनकापल्ली पुलिस ने बताया कि अत्चुतापुरम में स्थित एक कंपनी में गैस रिसाव की सूचना के बाद करीब 50 अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। एसपी अनाकापल्ले ने कहा कि कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था और 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिसर से लोगों को निकालने का कार्य जारी है।

वहीं पुलिस एपीपीसीबी के अधिकारियों के आने और स्थिति का आंकलन करने का इंतजार कर रही है। किसी को भी परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। इस घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जहां ये जहरीली गैस का रिसाव हुआ है वो कपड़ा बनाने की कंपनी है।

ये भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को पैरवी से हटाने के लिए महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड को लगाई फटकार