आज का राशिफल। 23 सितंबर, 2022

मेष आज खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। वृष आज माता से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। विवाहेत्तर संबंधों को …

मेष

आज खानपान में लापरवाही न करें। वाणी में संयम रखें। अनचाही यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। अपरिचित लोगों के कारण नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सावधानी पूर्वक निवेश करें।

वृष

आज माता से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी होगा। विवाहेत्तर संबंधों को लेकर थोड़ी निराशा रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी।

मिथुन

आज नौकरीपेशा लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन के लिए जा सकते हैं। आज आप काफी सहज महसूस करेंगे। व्यापार में नई शुरुआत कर सकते हैं। नए सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे।

कर्क

आज वैवाहिक संबंधों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। मानसिक दबाव से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है।

सिंह

आज प्रियजनों के साथ हास्य-विनोद में शाम बितायेंगे। व्यापार की प्रगति से हर्षित होंगे। परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। घर की साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है।

कन्या

आज पुरानी यादों को लेकर मन व्यथित होगा। जिसके कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें। दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित रहेगी। वाणी में कटुता के कारण रिश्तों में दरार आ सकती है।

तुला

आज बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हो सकता है। मूल्यवान वस्तु उपहार में मिल सकती है। आज आप परेशान लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। समाज में आपकी छवि मजबूत रहेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन आरामदायक रहेगा। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।

धनु

आज आपकी बातों से जीवनसाथी का मूड खराब हो सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के सहकर्मियों के साथ परेशानी होगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। सन्तान की गतिविधि से आप व्यथित हो सकते हैं।

मकर

आज बड़े भाई-बहनों को लेकर परेशानी होगी। भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। लेकिन आपको कोशिश नहीं छोड़नी चाहिए। दिनचर्या को असन्तुलित न होने दें। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।

कुंभ

आज आप भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। आप समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको शिक्षा में काफी मेहनत करना पड़ेगी। अनावश्यक चिन्ता न करें। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

मीन

आज राजनीतिक व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलेगा। सूझ-बूझ के साथ मामलों को सुलझा लेंगे। सम्पत्ति में बड़ा निवेश कर सकते हैं। नजदीकी मित्र आपका काफी अच्छा सहयोग करेंगे। जिसके कारण आप तनावमुक्त महसूस कर सकते हैं।