आज का राशिफल। 03 अक्टूबर, 2022

आज का राशिफल। 03 अक्टूबर, 2022

मेष आज जॉब में आप अपनी स्वतंत्रता के साथ काम करना चाहेंगे। इस समय आप सिद्धान्तों को अधिक महत्व दे रहे हैं। लेकिन इसके कारण हाथ आए अवसर चूकने न पायें इसका ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं। वृष आज व्यवसायी अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखें। शरीर …

मेष

आज जॉब में आप अपनी स्वतंत्रता के साथ काम करना चाहेंगे। इस समय आप सिद्धान्तों को अधिक महत्व दे रहे हैं। लेकिन इसके कारण हाथ आए अवसर चूकने न पायें इसका ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान खरीदने में धन खर्च कर सकते हैं।

वृष

आज व्यवसायी अपने ग्राहकों के प्रति अच्छा भाव रखें। शरीर में थोड़ी थकावट रहेगी। हर कार्य में जल्दबाज़ी और लापरवाही से बचना चाहिए। फोन और इंटरनेट पर कुछ समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन

आज आप लोगों की मदद करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। व्यापार में आप बड़ा धन निवेश करेंगे। बुरी संगत से आपको बचना चाहिए। सहकर्मियों के साथ आपको काम करने में आसानी में होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ प्राप्त होगा।

कर्क

आज पिता के मार्गदर्शन से व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य को ंलेकर लापरवाही न करें। किसी बड़े समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समय रहते आप अपना काम पूर्ण करने का प्रयास करें।

सिंह

आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। घर में अशान्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रोक लगने की आशंका है।

कन्या

आज कारोबार में सावधानी पूर्वक निवेश करें। आपको सन्तान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। श्वास के रोग परेशान कर सकते हैं। कड़वे वचन बोलने से बचें। स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

तुला

आज महत्वपूर्ण काम आसानी से बनते जायेंगे। अधिकारियों की नजर में आपकी छवि मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अपने करियर को लेकर नयी योजना बनायेंगे।

वृश्चिक

आज आक्रामक भाषा शैली के कारण आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। किसी पर भी बहुत भरोसा न करें। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि मजबूत होगी। पूर्व में उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिलेगा। भावुकता के बजाय बुद्धि से काम लें।

धनु

आज जॉब में विवाद शान्त हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली में सुधार आयेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनायेंगे। अपनों से बड़ों का सम्मान करें। आप आज नया ज्ञान सीखने का प्रयास करेंगे। बाहरी विवादों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।

मकर

आज भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। इसीलिए आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना चाहिए। नए सम्पर्कों से सावधान रहें। नया रोजगार शुरू करने के लिये दिन सही नहीं है। सीनियर्स की अनदेखी के कारण आपको बुरा लगेगा।

कुंभ

आज बच्चों के साथ आज बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के लिए आज आप उपहार खरीदेंगे।

मीन

आज प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। बच्चों के जिद्दी व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। अटके हुए काम समय पर पूर्ण होंगे। अचानक खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।